अफवाहों के साये में पोल्ट्री सेक्टर, चिकन और अंडों पर फैली गलतफहमियों को विशेषज्ञों ने बताया निराधार
उत्तर प्रदेश में पहली बार भव्य “पोल्ट्री कॉन्क्लेव 2026” का सफल आयोजन, निवेश और निर्यात की दिशा में बड़ा कदम
Ai+ ने ‘Nova सीरीज़’ के साथ कनेक्टेड इकोसिस्टम में किया बड़ा विस्तार, स्मार्टफोन, टैबलेट और वियरेबल्स लॉन्च
डे-नाइट ऑल इंडिया वॉलीबॉल टूर्नामेंट में आज़मी स्पोर्ट्स क्लब ने मारी बाज़ी
डीपी वर्ल्ड और दिल्ली कैपिटल्स की साझेदारी फिर से शुरू
हरमनप्रीत कौर के नाम पर ‘पिंक स्टैंड’ का नामकरण, द्वारका में विकसित होगा समग्र खेल परिसर
केंद्रीय बजट से इंफ्रा और रियल स्टेट को बड़ीआस
गंगोह में दस्तारबंदी समारोह: मुफ्ती खालिद सैफुल्लाह कासमी का अहम खिताब
उमरा यात्रा के नाम पर ठगी: पीड़ितों का मेरठ के शख्स को अल्टीमेटम, उठाएंगे कड़े कदम!
इकरा हसन बोली— मुसलमान इंडियंस बाय चॉइस हैं, बाय चांस नहीं
कैराना (शामली): चाचा के साथ खेत पर गया 12 वर्षीय बालक अपने ही ट्रैक्टर के पहिए के नीचे व रोटावेटर में फंस गया, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बालक की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
नगर के मोहल्ला आलखुर्द निवासी बिलाल का 12 वर्षीय बेटा उस्मान मदरसे में पढता था। शुक्रवार को मदरसे में अवकाश होने के कारण उस्मान सुबह करीब छह बजे अपने चाचा मोबीन के साथ ट्रैक्टर पर बैठकर खेत पर चला गया। बताया जा रहा है कि मोबीन ट्रैक्टर रोक कर नीचे उतर गया। जबकि ट्रैक्टर का इंजन स्टार्ट था। जैसे ही उस्मान ट्रैक्टर से नीचे उतरने लगा, तो उसका पैर गियर के लीवर पर लग गया और अचानक गियर लगने से ट्रैक्टर चल पड़ा, जिससे उस्मान उछल कर ट्रैक्टर के पहिए के आगे गिर गया। वह ट्रैक्टर का पहिया के नीचे आने के बाद रोटावेटर में फंस गया और मौके पर ही मौत हो गई। बालक की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। उस्मान के पिता बिलाल हरियाणा में मजदूरी पर ट्रैक्टर चलाने का काम करता है। उसके तीन बेटों में उस्मान सबसे बड़ा था। बाद में परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को कबिस्तान में सुपुर्द—ए—खाक कर दिया।