अफवाहों के साये में पोल्ट्री सेक्टर, चिकन और अंडों पर फैली गलतफहमियों को विशेषज्ञों ने बताया निराधार
उत्तर प्रदेश में पहली बार भव्य “पोल्ट्री कॉन्क्लेव 2026” का सफल आयोजन, निवेश और निर्यात की दिशा में बड़ा कदम
Ai+ ने ‘Nova सीरीज़’ के साथ कनेक्टेड इकोसिस्टम में किया बड़ा विस्तार, स्मार्टफोन, टैबलेट और वियरेबल्स लॉन्च
डे-नाइट ऑल इंडिया वॉलीबॉल टूर्नामेंट में आज़मी स्पोर्ट्स क्लब ने मारी बाज़ी
डीपी वर्ल्ड और दिल्ली कैपिटल्स की साझेदारी फिर से शुरू
हरमनप्रीत कौर के नाम पर ‘पिंक स्टैंड’ का नामकरण, द्वारका में विकसित होगा समग्र खेल परिसर
केंद्रीय बजट से इंफ्रा और रियल स्टेट को बड़ीआस
गंगोह में दस्तारबंदी समारोह: मुफ्ती खालिद सैफुल्लाह कासमी का अहम खिताब
उमरा यात्रा के नाम पर ठगी: पीड़ितों का मेरठ के शख्स को अल्टीमेटम, उठाएंगे कड़े कदम!
इकरा हसन बोली— मुसलमान इंडियंस बाय चॉइस हैं, बाय चांस नहीं
गाजा. गाजा पट्टी के अल-शती शरणार्थी शिविर में 33 साल की एनास अबू दक्का अपनी सात महीने की बेटी निवीन को गोद में लिए बैठी हैं. युद्ध के दौरान जन्मी निवीन के दिल में छेद है और गर्मी से राहत के लिए उनके पीछे पंखा चल रहा है. एनास को डर है कि निवीन की हालत कभी भी बिगड़ सकती है, क्योंकि उसका वजन नहीं बढ़ रहा और वह बार-बार बीमार पड़ती है. गाजा की बिगड़ती स्वास्थ्य सेवाओं के बीच एनास ने उसे जिंदा रखने के लिए बहुत संघर्ष किया. ‘बीबीसी’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक निवीन के बचने का एकमात्र रास्ता गाजा से बाहर इलाज कराना था.
युद्धविराम के बाद निवीन जॉर्डन गई
मार्च में हमास और इजरायल के बीच युद्धविराम के बाद निवीन सहित 29 बीमार बच्चों को जॉर्डन के अस्पतालों में भेजा गया. यह किंग अब्दुल्ला की उस योजना का हिस्सा था, जिसमें 2,000 गाजा बच्चों का जॉर्डन में इलाज करना था. इजरायली अधिकारियों ने बच्चों के साथ जाने वाले माता-पिता की पृष्ठभूमि की जांच की. जॉर्डन में निवीन की ओपन-हार्ट सर्जरी सफल रही और वह धीरे-धीरे ठीक होने लगी. लेकिन युद्धविराम टूटने और इजरायल के हमास पर दोबारा हमले के बाद स्थिति बिगड़ गई. एनास को जॉर्डन में अस्पताल में रहने के दौरान गाजा में अपने पति और अन्य बच्चों की सुरक्षा की चिंता थी.
इलाज के बाद गाजा वापसी
फिर 12 मई की रात जॉर्डन के अधिकारियों ने एनास को बताया कि निवीन का इलाज पूरा होने के कारण उन्हें अगले दिन गाजा वापस भेजा जाएगा. एनास स्तब्ध रह गईं, क्योंकि युद्ध फिर से शुरू हो चुका था. गाजा लौटने पर एनास का कहना है कि निवीन का इलाज अधूरा था. वह चिंतित हैं कि उनकी बेटी की हालत बिगड़ सकती है. एनास कहती हैं कि निवीन को सांस लेने में तकलीफ होती है, वह नीली पड़ जाती है. तंबू में रहना उसके लिए खतरनाक है.
जॉर्डन ने 13 मई को 17 बच्चों को इलाज पूरा होने के बाद गाजा भेज दिया, और अगले दिन चार नए बच्चों को जॉर्डन लाया गया. जॉर्डन के अधिकारियों का कहना है कि बच्चों की स्थिति स्थिर थी और उन्हें वापस भेजना “तार्किक और राजनीतिक कारणों” से जरूरी था. विदेश मंत्रालय ने कहा कि जॉर्डन की नीति फिलिस्तीनियों को उनकी जमीन पर रखने की है, न कि उन्हें विस्थापित करने की. इससे और बीमार बच्चों को निकाला जा सकेगा. लेकिन गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने चेतावनी दी कि बच्चों को अभी भी देखभाल की जरूरत है, और युद्ध में उनकी वापसी जानलेवा हो सकती है.