कई उमरा टूर वाले बहुत जल्द पूरी तरह बेनकाब होने वाले हैं। इस संबंध में हमारे कार्यालय को जनपद सहारनपुर, मुज़फ्फरनगर, मेरठ और शामली से कई शिकायतें प्राप्त हुई हैं।
हमारे संवाददाता ने इन लोगों से फ़ोन पर बातचीत की है। इनमें से अधिकतर ने अपना काम सही करने के लिए एक सप्ताह की मोहलत मांगी है। यदि यह लोग एक सप्ताह के अंदर पूरी तरह सुधार नहीं करते और झूठ बोलने, धोखा देने तथा वादाखिलाफी जैसी हरकतों से बाज नहीं आते, तो इंशाअल्लाह आठ या नौ दिसंबर को इनकी करतूतों के खिलाफ एक विस्तृत रिपोर्ट विभिन्न अखबारों में प्रकाशित की जाएगी। इनकी आवाज़ों की रिकॉर्डिंग हमारे पास मौजूद हैं।
आप सभी एक सप्ताह का इंतज़ार करें। इसके बाद इनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी कराई जाएगी। फिलहाल हम इनके पुराने कारनामों की जांच-पड़ताल कर रहे हैं।