अफवाहों के साये में पोल्ट्री सेक्टर, चिकन और अंडों पर फैली गलतफहमियों को विशेषज्ञों ने बताया निराधार
उत्तर प्रदेश में पहली बार भव्य “पोल्ट्री कॉन्क्लेव 2026” का सफल आयोजन, निवेश और निर्यात की दिशा में बड़ा कदम
Ai+ ने ‘Nova सीरीज़’ के साथ कनेक्टेड इकोसिस्टम में किया बड़ा विस्तार, स्मार्टफोन, टैबलेट और वियरेबल्स लॉन्च
डे-नाइट ऑल इंडिया वॉलीबॉल टूर्नामेंट में आज़मी स्पोर्ट्स क्लब ने मारी बाज़ी
डीपी वर्ल्ड और दिल्ली कैपिटल्स की साझेदारी फिर से शुरू
हरमनप्रीत कौर के नाम पर ‘पिंक स्टैंड’ का नामकरण, द्वारका में विकसित होगा समग्र खेल परिसर
केंद्रीय बजट से इंफ्रा और रियल स्टेट को बड़ीआस
गंगोह में दस्तारबंदी समारोह: मुफ्ती खालिद सैफुल्लाह कासमी का अहम खिताब
उमरा यात्रा के नाम पर ठगी: पीड़ितों का मेरठ के शख्स को अल्टीमेटम, उठाएंगे कड़े कदम!
इकरा हसन बोली— मुसलमान इंडियंस बाय चॉइस हैं, बाय चांस नहीं
नई दिल्ली, 28 मार्च — DP World ने Delhi Capitals के साथ अपनी साझेदारी को फिर से नवीनीकृत और विस्तार देने की घोषणा की है। इस समझौते के तहत कंपनी टीम की ग्लोबल लॉजिस्टिक्स पार्टनर बनी रहेगी और देशभर में ग्रासरूट स्तर पर क्रिकेट को बढ़ावा देने का काम जारी रखेगी। यह साझेदारी पिछले 3 वर्षों के सफल सहयोग पर आधारित है, जिसमें टीम को लॉजिस्टिक्स सपोर्ट देने के साथ-साथ सामुदायिक पहलें भी शामिल रही हैं। 2023 में शुरू किए गए ‘बियॉन्ड बाउंड्रीज़ इनिशिएटिव’ के तहत डीपी वर्ल्ड ने 8 देशों में 13 री-यूज किए गए शिपिंग कंटेनर और 3,300 क्रिकेट किट वितरित की हैं। भारत में मुंबई, अहमदाबाद, गुवाहाटी, लखनऊ और चेन्नई जैसे शहरों को इसका लाभ मिल चुका है।
दिल्ली-एनसीआर में कंपनी ने 2 शिपिंग कंटेनरों को आधुनिक पवेलियन में बदलकर दिया है और 500 से ज्यादा क्रिकेट किट भी वितरित की हैं, जिससे नए खिलाड़ियों को सुविधाएं मिल सकें। डीपी वर्ल्ड, भारत के कंट्री मैनेजर हेमंत कुमार रुइया ने कहा कि यह साझेदारी मैदान के अंदर और बाहर बेहतर प्रदर्शन की उनकी प्रतिबद्धता को दिखाती है।
वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के सीईओ सुनील गुप्ता ने कहा कि यह साझेदारी क्रिकेट को आम लोगों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रही है।इस साझेदारी के तहत गुरुग्राम में ‘डीपी वर्ल्ड दिल्ली कैपिटल्स एरिना’ को आम लोगों के लिए खोल दिया गया है, जहां 1,000 घंटे का मुफ्त खेलने का समय दिया जाएगा। इससे क्रिकेट प्रेमियों और नए खिलाड़ियों को मैदान पर खेलने का मौका मिलेगा। यह नई डील दोनों के बीच संबंधों को और मजबूत करती है। डीपी वर्ल्ड 2024 से दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीम का टाइटल पार्टनर भी है।