दिल्ली प्रीमियर लीग में हरभजन सिंह का सम्मान, डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली ने किया अभिनंदन

दिल्ली प्रीमियर लीग में हरभजन सिंह का सम्मान, डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली ने किया अभिनंदन

नई दिल्ली, 6 अगस्त। दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) के मुकाबले के दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह का दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष रोहन जेटली ने सम्मान किया।

मैच के बीच आयोजित सम्मान समारोह में रोहन जेटली ने हरभजन सिंह का स्वागत करते हुए भारतीय क्रिकेट में उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की। इस अवसर पर मौजूद खिलाड़ियों, अधिकारियों और दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका अभिनंदन किया।

भारतीय क्रिकेट के महान ऑफ स्पिनरों में शुमार हरभजन सिंह की मौजूदगी से प्रतियोगिता का उत्साह और बढ़ गया। उनके आगमन ने न केवल खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया, बल्कि दिल्ली प्रीमियर लीग की बढ़ती प्रतिष्ठा और युवा प्रतिभाओं को मंच देने की उसकी प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया।

दिल्ली प्रीमियर लीग में लगातार बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमियों और खेल जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों की भागीदारी देखने को मिल रही है, जिससे यह प्रतियोगिता देश की प्रमुख घरेलू टी-20 लीगों में अपनी मजबूत पहचान बना रही है।

زائرین :
3
1