“Women’s cricket in Delhi is growing from strength to strength”: Rohan Jaitley, President, DDCA
Shankar Mahadevan & Jasmine Sandlas to headline grand opening ceremony of UPT20 League Season 4
Purani Dilli 6 owner Akash Nangia backs team to build on momentum after victory over New Delhi Tigers
All India Muslim personal law board
Maulana Arshad Madani and Maulana Khalid saifullah Rahmani
Muslim personal law board
Ismile haniya
Hamas leader killed in Iran
27 people died during satsang
NEW WEMBLEY PRODUCTS LLP AND SIRCA PAINTS INDIA LTD. ANNOUNCE ‘STRATEGIC ALLIANCE’
संत त्रिलोचन दर्शन दास महाराज जी होंगे मुख्य जज
आश्चर्य भुवन्यु शर्मा किसी एक रामलीला का विशेष जज बनेंगे उनके साथ पत्रकारों, प्रायोजकों सहित गणमान्य अतिथियों के परिवार देंगे साथ
मिस इंडिया और फिल्म अभिनेत्री सिमरन आहूजा बनी ब्रांड एम्बेसडर, देंगी रामलीला को पुरस्कार
दिल्ली एनसीआर की रामलीलाओं को पुरस्कार से सम्मानित करने वाला प्रतिष्ठित रिफ्रेश दशहरा पुरस्कार 2026, आवेदन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर
*नई दिल्ली* मीडिया प्रेस क्लब द्वारा आयोजित दिल्ली एनसीआर की रामलीलाओं को पुरस्कार से सम्मानित करने वाला प्रतिष्ठित रिफ्रेश दशहरा पुरस्कार 2026 की प्रेस वार्ता में घोषणा करते हुए मीडिया प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक लालवानी ने बताया प्रत्येक विश्वकी भांति इस वर्ष भी दिल्ली एनसीआर की रामलीला को सम्मानित करने के लिये रिफ्रेश दशहरा पुरस्कार 2026 का आयोजन हो रहा है इसमें भागीदार करने वाली रामलीला को उत्तम मंचन करने वाली रामलीला को रिफ्रेश दशहरा पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया जायेगा उन्होंने आगे बताया इस बार मिस इंडिया और फिल्म अभिनेत्री सिमरन आहूजा को रिफ्रेश दशहरा पुरस्कार 2026 का ब्रांड एम्बेसडर बनाया है और वो खुद ही उत्तम आने वाली रामलीला को देखने और उसको सम्मानित करने जाएंगी
इस अवसर पर मीडिया प्रेस क्लब के महासचिव श्री मोहम्मद जोशी ने बताया रिफ्रेश दशहरा पुरस्कार 2026 से सम्मानित होने के लिये रामलीला आयोजक 6 अक्टूबर 2026 से पहले आवेदन कर सकते हैं सभी रामलीला को हमेशा की तरह इस बार भी संतों और धर्म, संस्कृति फिल्म को कवर करने वाले पत्रकारों द्वारा जज कराया जाएगा। रिफ्रेश दशहरा पुरस्कार 2026 के मुख्य जज संत त्रिलोचन दर्शन दास महाराज जी होंगे। उन्होंने आगे बताया आवेदन प्राप्त सभी रामलीला को पहले दिन एक जज द्वारा कराया जायेगा वो अपने परिवार या दोस्तों के संग रामलीला में जाकर रामलीला की संपूर्ण व्यवस्था, लीला का मंचन, लीला के प्रति दर्शकों का भाव इत्यादि देखकर अपना विचार मुख्य जज समिति को देंगे फिर उस आधार पर प्रत्येक जिले की 6 उत्तम रामलीला को 12 अक्टूबर 2026 से 16 अक्टूबर 2026 तक 2 जजों द्वारा रामलीला का अवलोकन कर अपना निर्णय देंगे 16 अक्टूबर 2026 को आश्चर्य भुवन्यु शर्मा किसी एक रामलीला का विशेष जज बनेंगे उनके साथ पत्रकारों, प्रायोजकों सहित गणमान्य अतिथियों के परिवार उस रामलीला को अवलोकन कर सभी अपना राय विशेष जज को देंगे। उत्तम आने वाली प्रत्येक जिले एवं दिल्ली एनसीआर की प्रथम और द्वितीय रामलीला का 17 अक्टूबर 2026 की दोपहर तक प्रेस के माध्यम से घोषणा किया जायेगा। फिर उसी दिन से प्रथम एवं द्वितीय रामलीला को उन्हें के मंच पर उनको सम्मानित किया जायेगा।
रिफ्रेश दशहरा पुरस्कार 2026 के सलाहकार सिंधु समाज दिल्ली के अध्यक्ष श्री जगदीश नागरानी और महासचिव श्री नरेश बेलनी, रिफ्रेश दशहरा पुरस्कार 2026 प्रायोजक डेकोरा की अध्यक्षा शिखा मिश्रा डॉक्टर आशीष जोशी सीईओ skinDx बायसूटिकल्स ने भी अपने विचार रखे।