“Women’s cricket in Delhi is growing from strength to strength”: Rohan Jaitley, President, DDCA
Shankar Mahadevan & Jasmine Sandlas to headline grand opening ceremony of UPT20 League Season 4
Purani Dilli 6 owner Akash Nangia backs team to build on momentum after victory over New Delhi Tigers
All India Muslim personal law board
Maulana Arshad Madani and Maulana Khalid saifullah Rahmani
Muslim personal law board
Ismile haniya
Hamas leader killed in Iran
27 people died during satsang
NEW WEMBLEY PRODUCTS LLP AND SIRCA PAINTS INDIA LTD. ANNOUNCE ‘STRATEGIC ALLIANCE’
जोन एक खेल प्रतियोगिता का ऐतिहासिक आगाज (सब हेडिंग )
डीसीपी बने शटलर और पदमश्री पैडलर (हेडिंग )
क्रिमिनल पर नकेल कसने वाले जब शटलर बन विरोधियो पर भारी पड़े तो हक्का-बक्का दर्शकों की तालियां थमने का नाम ही नहीं ले रही थी एक ओर बैडमिंटन कोर्ट में धूम मचा रहे थे शाहदरा पुलिस आयुक्त राजीव कुमार तो वहीं दूसरे वेन्यू पर टेबल टेनिस की शान बन चमक रहे थे पदम श्री शंटी डॉ जितेंद्र सिंह शंटी ने जब टेबल टेनिस का पैडल हाथ में थाम टॉस और स्पिन के जादू बिखेरा तो खिलाड़ियों के होश उड़ गए पदमश्री और आईपीएस को एक साथ खेल के मैदान में उतारने का श्रेय जाता है जोन की एसपीई ललित अध्यापक को, वर्ष 2024 -25 क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता के ऐतिहासिक आरंभ का गवाह बने दिल्ली शाहदरा के कोच,खिलाड़ी, अधिकारी, छात्र और दर्शक इस खेल आयोजन के शुभारंभ में धुरंधर खिलाड़ियों से बाजू चढ़ा भिड़ने वाले डीसीपी राजीव कुमार ने कहा बरसो बाद आज दून एकेडमी में ट्रेनिंग के दिनो की याद दिला आ गईं ,यह सच है कि खेल से ज्यादा खुशी शायद कहीं और मिलती ही नहीं बरसों बाद खुशी का यह तोहफा मुझे एसपीई ललिता अध्यापक की वजह से मिला है। मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं और वायदा करता हूं कि खिलाड़ियों के लिए सदैव अर्पित समर्पित रहूंगा।
वहीं दूसरे वेंन्यु में टेबल टेनिस का शुभारंभ करते वक्त पदमश्री डॉ जितेंद्र सिंह शंटी ने कहा खेलों में बढ़ती भारत की खेल ताकत आप सबके दम पर ही है। यह सुखद सयोग है कि आज अवसर मिला आप सबके सम्मुख उपस्थित होने का इस अविस्मरणीय अवसर के लिए मैं एसपीई मैडम ललिता अध्यापक के परिश्रम की पराकाष्ठा को काबिले तारीफ मानता हूं। अपने सम्बोधन में ललिता अध्यापक ने कहा हमारे अधिकारी खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए सदैव तत्पर है, शिक्षामंत्री आतिशी और हमारे दिल्ली शिक्षा निदेशक हर संभव मदद कर रहे हैं स्कूलों की तस्वीर ही नहीं आज उत्साह और परिणामो में भी गुनात्मक बदलाव हैं। मेरे जिला डायरेक्ट पीके त्यागी साहब और डीडी जोन वीके कौशिक हर समय छात्रों का संभव सहयोग कर रहे हैं। यह सफलता उच्च अधिकारियों के सहयोग मार्गदर्शन का सुखद परिणाम है कि देश की दो महान धरोहर आईपीएस और पदम श्री पैडलर और शटलर बन खेल के मैदान में अपना हुनर और हमारा मान बढ़ाने आए हैं। मैं उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करती हूं उनकी उपस्थिति और संबोधन निसंदेह खिलाड़ियों की मंजिल और राह आसान करेगी। जोन एक की स्पोर्ट्स कन्वीनर प्रिंसिपल योगमाया, कोकन्वीनर प्रिंसिपल आलोक, बॉयज स्पोर्ट्स सेक्रेट्री अमजद अली, टेक्निकल इंचार्ज वैभव त्यागी, गर्ल्स स्पोर्ट्स सेक्रेटेरी कंचन कौशिक, जॉइंट सेक्रेटरी रवि और प्रियंका पवार के साथ जोन एक स्पोर्ट्स की समस्त टीम को इस सफलता का श्रेय जाता है। "खेलेंगे बच्चे तो बढ़ेगा देश" ललिता अध्यापक का यह नारा गूंज बन बिखर गया।
स्पोर्ट्स डेस्क दिल्ली