मौलाना इदरीस के इंतकाल से गम की लहर

मौलाना इदरीस के इंतकाल से गम की लहर

शामली। प्रख्यात आलिम—ए—दीन मौलाना इदरीस के इंतकाल से क्षेत्र में शोक की लहर है।

   कैराना क्षेत्र के गांव तितरवाड़ा निवासी मौलाना इदरीस (60) पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। इसी के चलते उनका इंतकाल हो गया। मौलाना ने मिफ्ताहुल उलूम से शिक्षा प्राप्त की थी। इसके बाद लगभग 40 वर्षों तक गांव टपराना में इमामत की। उनके निधन की सूचना पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचे और अंतिम दीदार किया। दिवंगत के जनाजे की नमाज मौलाना आकिल कासमी द्वारा अदा कराई गई। जनाजे में शिक्षण संस्थानों के जिम्मेदार, सियासी व समाजी लोग मौजूद रहे।

Visitors :
2
4
1
1
7