पयाम-ए-इंसानियत

पयाम-ए-इंसानियत

दिसंबर माह के पहले सप्ताह में हरियाणा और पंजाब में पयाम-ए-इंसानियत के तहत कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का मार्गदर्शन जामिया खैरुन्निसा फाउंडेशन के अध्यक्ष मौलाना जमशेद अली नदवी करेंगे।

मौलाना के न्योते पर ही लखनऊ के नदवा से विद्वानों का एक प्रतिनिधिमंडल हरियाणा आने वाला है। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पयाम-ए-इंसानियत के महामंत्री मौलाना अब्दुल अली नदवी करेंगे, जो प्रसिद्ध धार्मिक शिक्षक हैं। प्रतिनिधिमंडल में मौलाना मोहम्मद मियां और जनाब तालिब नदवी भी शामिल होंगे। यह दौरा लगभग चार से पाँच दिनों का रहेगा।

उल्लेखनीय है कि करीब 50 वर्ष पहले मौलाना अली मियां नदवी और उनके सहयोगियों ने इसी पयाम इंसानियत अभियान के अंतर्गत इस क्षेत्र के कई प्रमुख शहरों का दौरा कर शांति और सद्भाव का संदेश दिया था। आगामी माह में होने वाला कार्यक्रम भी उसी श्रृंखला की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।

इस संबंध में मौलाना जमशेद अली नदवी ने बताया कि पयाम-ए-इंसानियत पूरी तरह मानवीय आधार पर सभी लोगों के लिए है। यह संदेश किसी धर्म के आधार पर नहीं, बल्कि मानवता, प्रेम और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए होता है।

Visitors :
2
4
1
2
0