All India Muslim personal law board
Maulana Arshad Madani and Maulana Khalid saifullah Rahmani
Muslim personal law board
Ismile haniya
Hamas leader killed in Iran
27 people died during satsang
NEW WEMBLEY PRODUCTS LLP AND SIRCA PAINTS INDIA LTD. ANNOUNCE ‘STRATEGIC ALLIANCE’
The painful incident of Jharkhand. Attack on Imam
Rahul Gandhi again challenged Modi
New law for SIM card
उद्घाटन समारोह में ऋषभ रिखीराम शर्मा और जैस्मीन सैंडलास देंगे प्रस्तुति
भव्य ड्रोन शो और आतिशबाजी होंगे आकर्षण का केंद्र
लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन का शंखनाद सोमवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हो गया। भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि अवनीश अवस्थी (सलाहकार माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश) ने लीग के उद्घाटन समारोह के टिकटों की लॉन्चिंग की।
इकाना स्टेडियम में 14 अगस्त को होने वाले उद्घाटन समारोह में सुप्रसिद्ध सितार वादक ऋषभ रिखीराम शर्मा तथा प्रसिद्ध गायिका जैस्मीन सैंडलास अपनी प्रस्तुतियां देंगे। वहीं भव्य ड्रोन शो व आतिशबाजी से ऐसा भव्य नजारा पेश किया जाएगा जो यूपी में पहली बार दिखेगा। समारोह का संचालन सुप्रसिद्ध एंकर जतिन सप्रू करेंगे।
इसके साथ ही उद्घाटन की 4000 टिकट रियायती रेट पर लांच की गई। इसमें अपर ब्लाक की टिकट 349 रुपए व लोअर विंग की टिकट 499 रुपए की होंगी, जो पहले आओ पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध होगा। यह टिकट ई- ड्रिस्टिट एप पर भी मिलेंगे। मुख्य अतिथि अवनीश अवस्थी ने लीग के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में भी लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार लीग में छह टीमें भाग ले रही हैं, जिससे प्रदेश के युवा क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बार फिर बड़ा मंच मिलेगा।
उन्होंने अपने संबोधन में खेलों के प्रति प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में खेल अधोसंरचना का तेजी से विस्तार हो रहा है। लीग के समापन के बाद कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम का नवीनीकरण किया जाएगा। इसके अलावा वाराणसी का नया अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम भी जल्द प्रदेश को समर्पित किया जाएगा, जबकि गोरखपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास पहले ही किया जा चुका है। आने वाले समय में प्रदेश को कई आधुनिक खेल सुविधाएं मिलने वाली हैं। मुख्य अतिथि ने महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने पर भी जोर देते हुए सुझाव दिया कि यूपी टी-20 लीग की तर्ज पर महिला लीग भी शुरू की जानी चाहिए, जिसमें शुरुआती चरण में कम से कम चार टीमों को शामिल किया जाए। इसमें कानपुर की टीम ली जाये तो मैं इसमें पूरा सहयोग करुंगा। इस पर यूपी टी-20 लीग की गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि इस दिशा में गंभीरता से विचार किया जाएगा।
उन्होंने पैरा तीरंदाज शीतल देवी के संघर्ष और उपलब्धियों की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि शीतल देवी ने अपने अदम्य साहस और प्रतिभा से देश का नाम रोशन किया है तथा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनी हैं। उन्होंने पैरालंपिक की कांस्य पदक विजेता व विश्व चैंपियनयशिप की स्वर्ण विजेता तीरंदाज शीतल देवी का जिक्र किया जिन्होंने पैरों से निशाना लगाते हुए पदक जीता।
स्वागत भाषण में यूपी टी-20 लीग की गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बताया कि पहली बार लीग का आयोजन दो शहरों में किया जा रहा है। पहला चरण 14 से 26 अगस्त तक लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा, जहां उद्घाटन समारोह सहित कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद दूसरा चरण 28 अगस्त से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित होगा, जहां 12 मैच खेले जाएंगे। लीग का फाइनल मुकाबला 6 सितंबर को कानपुर में भव्य समापन समारोह के साथ खेला जाएगा। उन्होंने बताया कि उद्घाटन समारोह रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजेगा।
समारोह में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सचिन आनंद शुक्ला, इकाना स्टेडियम के सीएमडी उदय सिन्हा, एसोसिएशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंकित चटर्जी, मीडिया मैनेजर मोहम्मद फहीम, यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।